उद्यानिकी गतिविधियों के लिए उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को अनुदान दिया जाएगा। सहायक निदेशक उद्यान चन्द्र प्रकाश बडाया ने बताया की उद्यानिकी गतिविधियों पॉली, ग्रीन हाउस, शैडनेट, प्लास्टिक मल्च, लॉ-टनल, कम लागत प्याज भण्डारण संरचना, पैक हाउस, सामुदायिक जल स्त्रोत, वर्मी कम्पोस्ट ईकाई, नवीन बगीचा स्थापना, अधिक मूल्य वाली सब्जियां (हाई वैल्यू वेजीटेब्लस) आदि के समस्त श्रेणी के कृषकों समान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुदान हेतु लाभ लेने के लिए 15 मई तक ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा।

उन्होंने बताया की उद्यानिकी गतिविधियों का लाभ लेने के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान ई-मित्र के माध्यम राजकिसान साथी पोर्टल पर 15 मई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन कर पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने बताया की 15 मई तक पंजीकरण कराने वाले कृषकों को ही उद्यानिकी गतिविधियों से लाभान्वित किये जाने के लिये जिला स्तर पर कमेटी द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन कृषकों ने पूर्व में 31 अगस्त, 2021 के बाद पंजीकरण करवाया है, उन्हें दुबारा पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया