रविवार को अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा यश फाउंडेशन मूक बधिर बच्चों व त्रिनेत्र बालग्रह सेवा संस्थान में जाकर संस्थान के कुल 57 बच्चों व स्टाफ को गरम कपड़े वितरित किए।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र शर्मा (पत्रकार), शिवराज शर्मा, एडवोकेट वेद प्रकाश शर्मा खंडार, विनोद शर्मा, चेतन गौतम, मुरली गौतम एवं आकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया