Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जाहिरा गांव में आगजनी से घर का सामान स्वाहा

जिले के बामनवास उपखण्ड क्षेत्र के जाहिरा गांव की बैरवा बस्ती में आग का तांडव देखने को मिला है। गैस सिलेंडर में लगी आग ने एक छप्परपोश मकान को अपनी जद में ले लिया और देखते ही देखते आग में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित महिला का आशियाना पूरी तरह आग की भेंट चढ़ चुका था। सूचना के बाद प्रशासन ने भी मौका मुआयना किया।

 

पटवारी चंद्र मोहन शर्मा द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार आगजनी में 2 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि जाहिरा निवासी गिर्री बाई पुत्री रामहेत बैरवा के घर आग में आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता गांव में स्थित अपने छप्परपोश मकान में पूरी गृहस्थी के साथ रहती थी। एकाएक उसके गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे छप्परपोश मकान को अपनी जद में ले लिया।

 

Household goods destroyed in arson in Bamanwas Zahira village

 

गनीमत यह रही कि पीड़िता आगजनी के दौरान अपने परिवार के साथ समय रहते बाहर निकल गई। अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखे हुए 10 हजार की नकदी, अनाज, आभूषण, बिस्तर, कूलर, सूटकेस, चारपाई व अन्य सामान जलकर खाक हो चुके। पटवारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रथम दृष्टया दो लाख से अधिक का नुकसान संभावित बताया जा रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बामनवास प्रशासन को बताया कि पीड़िता अत्यंत गरीब है। उसकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

यह भी पढ़ें:-

#Breaking #SawaiMadhopur “जाहिरा गांव में आग का तांडव, धू-धू कर जला गरीब का आशियाना”

जाहिरा गांव में आग का तांडव, धू-धू कर जला गरीब का आशियाना

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !