बौंली क्षेत्र के देवता गांव में बुधवार रात मंगलराम पुत्र चूनी राम प्रजापत के छप्पर पोश आवास में अचानक आग लग जाने से छप्पर पोश में रखी सारी घरेलू खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। निकट ही बंधी भैंस झुलस कर मर गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पटवारी हरिमोहन मीणा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार की।
पटवारी ने बताया कि पीड़ित के हुए नुकसान में करीब 70 से 80 हजार रुपए कीमत की भैंस सहित समस्त घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गयी है। जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को भिजवाई जा रही है। आग लगने के कारणों को पता नहीं चला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया