सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पानी की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है।

गुस्साए लोगों की ओर से आए दिन धरने दिए जा रहे हैं, मटकी फोड़ प्रदर्शन का सहारा लिया जा रहा है और समय समय पर मुख्य सड़कों पर जाम भी लगाए जा रहे हैं। आज भी पानी की की किल्लत से परेशान लोगों ने भैरव दरवाजे पर जाम लगाया।
इस समस्या का स्थाई समाधान ना तो प्रशासन के पास है और ना ही जनप्रतिनिधियों के। आश्वासन के अनुसार 1-2 दिन कॉलोनियों में टैंकर जाता है और फिर वापस वाही रोना।
आखिर इस भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरसते नगरवासी करें तो क्या करें??
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया