Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मनरेगा कार्यस्थलों पर बताया हाथ धोने का मॉडल तरीका

कोरोना जागरूकता के लिए 7 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को कोरोना बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत जिले के प्रत्येक मनरेगा कार्य स्थल पर शुक्रवार को लाइव डेमों में श्रमिकों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी गई। श्रमिकों ने इसे सीखकर स्वयं भी हाथ धोये।
वक्ताओं ने बताया कि हम लोग हाथ धोने का तरीका बताते हैं तो कुछ लोग हंसते हैं, मजाक करते हैं और कहते हैं कि यह भी कोई सीखने की चीज है क्या, बच्चा भी हाथ धोना जानता है। लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि हाथ धोना एक बात है और सही तरीके से हाथ धोना दूसरी बात है।

wash hands MNREGA workplaces
सही प्रकार से हाथ धोना कोरोना समेत कई बीमारियों से बचाव में सहायक है। लाइव डेमों में बताया गया कि साबुन लगाया और पानी डालकर साबुन को हटा लेना ही हाथ धोना नहीं होता। साबुन को हथेली के दोनों ओर कोहनी तक रगड़-रगड़ कर लगाना और फिर 20-25 सैकण्ड के बाद पानी से रगड़ कर ही धोने से कई प्रकार के वायरस, जीवाणुओं से बचा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विकसित इस तकनीक को सुमन-के का नाम दिया गया है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि सभी मनरेगा कार्यस्थलों पर कार्य समय पर हाथ धोने के लिये पर्याप्त पानी और साबुन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर मनरेगा श्रमिकों को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। श्रमिकों को बार बार हाथ धोने, 2 गज की दूरी का पालन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने का प्रतिज्ञा दिलाते हुए स्वयं इसका पालन करने तथा लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। पंचायत समिति गंगापुर में विकास अधिकारी के निर्देशन, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में विकास अधिकारी सूबेदार सिंह के निर्देशन में गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा कार्यस्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !