उपखण्ड मुख्यालय बामनवास पर रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन के डॉ. शिवराज सिंह द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर 18 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, परामर्श, दवा और चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. ममता ने बताया कि शिविर आयोजन स्थल पूर्व सांसद एवं विधायक स्व. मीठालाल मीना का आवास जनता, लिवाली रोड़ बामनवास रहेगा।

शिविर में प्रातः 10 बजे से सांय चार बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर का उद्घाटन डॉ. शिवराज कि माताजी रुक्मणि देवी एवं पिताजी रामदास मीना द्वारा किया जाएगा।
शिविर में बौंली के बिगुल फाउंडेशन, वृन्दावती नेत्र हॉस्पिटल एवं डॉक्टर्स ऑन डोर फाउन्डेशन के डॉ. हरिसिंह, डॉ. नीलम और डॉ. राजेंद्र का भी सहयोग रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया