Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बीकानेर के हाड़ला, बरसिंगसर में बजरी, सिलिका सेंड, बॉल क्ले के विपुल भण्डार, खनन प्लॉट नीलामी की हरी झण्डी

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर क्षेत्र को अनारक्षित किया घोषित 

जयपुर:- बीकानेर के हाड़ला बरसिंगसर के गैप एरिया में बजरी, सिलिका सेंड और बॉल क्ले के विपुल भण्डारों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में नीलामी के लिए प्लॉट तैयार कर ऑक्शन की हरी झण्डी दे दी है। खान सचिव माइंस आनन्दी ने बताया कि बीकानेर के हाडला बरसिंगसर का 272 वर्ग किलोमीटर और भाने का गांव, लौहिया आदि का 319 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को एक अधिसूचना जारी कर अनारक्षित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बजरी, सिलिका सेंड और बॉल क्ले के विपुल भण्डारों को देखते हुए अधिकारियों को शीघ्र प्लॉट तैयार कर ऑक्शन की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि पूर्व में यह क्षेत्र आरक्षित होने के कारण प्लॉटों का एक्शन नहीं हो पा रहा था। इस क्षेत्र में प्लॉट तैयार कर ऑक्शन करने से क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लग सकेगी। इसके साथ ही बीकानेर, चुरु, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में बजरी की सहज उपलब्धता संभव हो सकेगी।
Huge reserves of gravel, silica sand, ball clay in Bikaner's Hadla, Barsingsar, green signal for mining plot auction.
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बजरी, सिलिका सेंड और बॉल क्ले के वैध खनन से सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी, रोजगार के नए अवसर, सेरेमिक उद्योग व उसमें रोजगार के अवसर और वैध बजरी की सहज उपलब्धता से बजरी के भावों में कमी आने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हरियाणा के आसपास के क्षेत्र तक रिवर सेंड व सिलिका सेंड आदि जाती है।
आनन्दी ने बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार हाडला में ही 600 हैक्टेयर में ऑक्शन के लिए प्लॉट तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि आरंभिक खोज के अनुसार हाड़ला बरसिंगसर के गैप एरिया के 258 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 2 मीटर की गहराई के बाद 5 से 7 मीटर तक बजरी और सिलिका सेंड के डिपोजिट्स उपलब्ध हैं। वहीं 10 मीटर की गहराई में बॉल क्ले के डिपोजिट्स उपलब्ध होने के संकेत है।
उन्होंने बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार केवल बॉल क्ले का ही 2.5 से 3 मिलियन टन डिपोजिट होने की संभावना है।निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही विभाग द्वारा प्लॉट तैयार करने का काम आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे आसपास के क्षेत्र में बजरी की उपलब्धता बढ़ने से आम नागरिकों और निर्माण सेक्टर को लाभ होगा।
खनिज बॉल क्ले के खनन से क्षेत्र में सेरेमिक उद्योग के लिए कच्चे माल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। डीएमजी कलाल ने बताया कि इससे सरकारी राजस्व बढ़ने के साथ ही अवैध खनन गतिविधियों के कारण होने वाली राजस्व में छीजत पर रोक और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !