Thursday , 3 April 2025
Breaking News

जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

कांग्रेस की जनविरोधी महिला विरोधी राज्य सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में विशाल महिला जन आक्रोश थाली नाद आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर जिले से एवं मंडल स्तर से सैकड़ों कार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम ने बताया कि जयपुर में आंदोलन में भाग लेने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में बस एवं अन्य वाहनों से कार्यकर्ता बहने आंदोलन में सम्मिलित हुई।

 

सभी कार्यकर्ता बहने जयपुर प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुई और वहां से थाली, चम्मच बजाते हुए एवं महिला विरोधी राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। जहां महिला पुलिस ने बैरिकेड लगाकर महिला कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती रोका गया एवं लाठीचार्ज किया गया लेकिन फिर भी इस कुशासन सरकार के खिलाफ महिलाएं मोर्चों के साथ बैठी रही।

 

Hundreds of workers of BJP Mahila Morcha Sawai Madhopur participated in women's protest movement in Jaipur

 

इस आंदोलन में कई महिला कार्यकर्ता बहने चोटील भी हुई। बड़े शर्म का विषय है कि राज्य सरकार महिलाओं के साथ इस तरह का अमानवीय पूर्ण व्यवहार कर रही है जबकि आज प्रदेश में महिला अत्याचारों में राजस्थान नंबर वन की स्थिति में है। जहां आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को पुख्ता बंदोबस्त एवं कानून व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

 

इसके बजाय महिलाओं की आवाज को राज्य सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। आंदोलन में कृष्णा गुप्ता, मीना जैन, सावित्री शर्मा, अलका शर्मा, गायत्री जांगिड, मीरा सैनी, उगनती माली, गीता माली, शंकरी माली, शोपाली माली, राधा शर्मा, कुवेस्वरी दुवेदी, कविता मीना, लक्ष्मी कंवर, मनीषा, लक्ष्मी शर्मा, सोनाक्षी कंवर, दुर्गा देवी, मनोजी मीना, कजोड़ी मीना, सुमन कंवर सारण, सुमन कवर नरूका, अनिता मेहरा, प्रीति पाराशर, निहारिका कवर, अंतिम कवर, नीतू जांगिड, भंवर सिंग राजावत, मंजू सिंगल, द्रोपदी मीणा, शांति देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

The third installment for Hajj Pilgrimage-2025 will be deposited by April 3

हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा

जयपुर: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, …

More than 37 thousand units removed from food security list in jaipur

खाद्य सुरक्षा सूची से हटाई गई 37 हजार से अधिक यूनिट्स

जयपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र व्यक्ति के लिये …

Maharaja Surajmal Brij University Bharatpur Vice Chancellor suspended

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति निलम्बित

जयपुर: राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को आदेश जारी कर महाराजा सूरजमल बृज …

rawanjana Dungar police sawai madhopur news 29 march 25

चोरी के मामले में 5 साल से फ*रार 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

चोरी के मामले में 5 साल से फ*रार 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा …

ACB action on commercial tax officers in churu

एसीबी ने वाणिज्यिक कर अधिकारियों को एक लाख रूपये रि*श्वत लेते दबोचा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी चूरू इकाई द्वारा 28 मार्च को कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !