अपने ससुराल खटूपूरा से लाखेरी घर लौटते समय कुस्तला भगत सिंह सर्किल के पास बाइक को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दंपत्ति निर्मला पति बाबूलाल निवासी लाखेरी जिला बूंदी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंसकर्मी पुरुषोत्तम कुमार जांगिड़ व आजम अली ने घायलों को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया