Sunday , 8 March 2026
Breaking News

झगड़े के बाद पति ने पत्नी को गोली मारी, शव को नहलाकर घर में छुपाया

कामां क्षेत्र में दंपती के बीच आपसी विवाद के बढ़ जाने पर पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
थानाधिकारी शिवलहरी ने बताया कि वाहिद किराए पर बोलेरो चलाता है। बुधवार रात को वह गाड़ी लेकर 8 बजे अपने घर पहुंचा था। घर पहुंचा तब तक उसके तीनों बच्चे सो चुके थे। इसी बीच पत्नी शहनाज के साथ उसका झगड़ा हो गया।

 

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वाहिद गुस्से में कमरे में रखा देशी कट्टा निकाल लाया और शहनाज के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ तो उसके घर पहुंचे। लेकिन उसने फायरिंग के लिए मना कर दिया।

 

husband shot wife after quarrel in bharatpur

 

इसके बाद पत्नी की लाश को नहलाया, उसके खून से सने कपड़े बदलकर घर में दफना दिए और एक कपड़े में लाश को बांधकर चारपाई के नीचे छिपा दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह इसकी जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी तो पता चला कि वाहिद ने शहनाज की हत्या कर दी है। शहनाज के घरवालों को सूचना दी गई और पंचायत बुलाई गई।

 

पंचायत में इस मामले को रफा-दफा करने के लिए वाहिद ने शहनाज के घरवालों को 20 लाख रुपए तक देने का ऑफर किया, लेकिन वे नहीं माने। रातभर पंचायत में बात नहीं बनी तो सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहिद फरार हो चुका था। इसके बाद घर के आंगन को खोदा गया तो उसमें से खून से सने कपड़े मिले। शहनाज के परिजनों की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !