कोटा: कोटा के गुमानपुरा इलाके में एक पत्नी ने अपने ही पति को चा*कू मा*रकर घायल कर दिया है। इसके बाद पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल देवेंद्र मीणा गुमानपुरा के छावनी में परिवार के साथ रहता है। देवेंद्र मजदूरी का काम करता है। बीते शनिवार की रात को जब वह श*राब पीकर घर पहुंचा तो बच्चों से झगड़ने लगा।

बच्चों के ऊपर चिल्लाने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी आई तो देवेन्द्र पत्नी से भी झ*गड़ा करने लगा और दोनों में आपसी कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी के हाथ में चा*कू था। झ*गड़ा आगे बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया और देवेन्द्र पर उसकी पत्नी में चा*कू से वार कर दिया। जिससे देवेन्द्र के हाथ और पेट पर चा*कू से घाव हो गए। फिलहाल अभी देवेन्द्र को भर्ती रखा गया है। देवेंद्र के अनुसार उसने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया