कोटा: कोटा में मोबाइल पर पत्नी से झगड़ा करने बाद युवक ने श*राब के न*शे में खुद को आ*ग लगा ली है। परिजनों को सूचना मिलने पर उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौ*त हो गई है। यह घटना शनिवार की आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आवली रोझड़ी गांव की है। युवक दिनेश मेघवाल (42) कारीगरी का कार्य करता था। अभी ये साफ नहीं हुआ युवक ने पेट्रोल या केरोसिन डालकर खुद को आ*ग लगाई।
बड़े भाई राजेन्द्र ने बताया की दिनेश के दो बच्चे है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी 8 महीने से अपने पीहर अरण्ड़खेड़ा में रह रही है। घटना से एक दिन पहले ही दिनेश उसकी पत्नी को लेने ससुराल अरण्ड़खेड़ा भी गया था। लेकिन उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को दिनेश ने श*राब पी ली। फिर अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात की। दोनों के बीच में कुछ कहासूनी और झगड़ा हो गया।
जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे करीब घर के पास दिनेश ने खुद के आ*ग लगा ली। घटना के समय घर पर माता पिता भी नहीं थे। पड़ोसी के फोन करने पर मौके पर गया। दिनेश 70 फीसदी झुलसा हुआ था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। जहां उसकी मौ*त हो गई। आरकेपुरम पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया दिनेश कल सुबह से श*राब के न*शे में था। उसने खुद को आ*ग लगा ली। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उसकी मौ*त हो गई है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
