“मैं सतर्क हूँ” हैशटैग के साथ आम और खास मास्क लगाकर सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड कर रहे हैं। राज्य में 21 जून से 7 जुलाई तक चलाये जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिक संस्था, सवाई माधोपुर के अध्यक्ष सुरेश सौगानी ने अपनी सेल्फी फेसबुक पर पोस्ट कर सभी वरिष्ठ नागरिको को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकलें, मास्क लगाकर ही निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। किसी भी परिचित से हाथ नहीं मिलाना है। सिर्फ हाथ जोड़कर अभिवादन करें और समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहे। बहुत आवश्यकता हो तभी घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, 2 गज दूरी का ध्यान रखें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया