Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आईएएस में 177वीं रैंक प्राप्त करने वाले पूरन कुमार झा ने साझा किए अपने अनुभव

हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 177वीं रैंक प्राप्त करने वाले सवाई माधोपुर के सपूत पूरन कुमार झा ने सोमवार को सवाई माधोपुर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी तथा पत्रकारों से बातचीत कर अपनी सफलता के अनुभव साझा किए।

IAS Puran Kumar Jha Shared experiences Indian administrative services public relation officer Media Sawai Madhopur Rajasthan
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहिका गांव के रहने वाले पूरन कुमार झा निर्भय नारायण झा के सुपुत्र हैं। इनकी माता जी रेणु झा हैं। इन्होंने बी.ई.,एम.बी.एम. इन्जिनियरिंग कॉलेज जोधपुर से किया है। पूरन कुमार झा ने आदित्य बिरला गु्रप में भी लगभग चार साल काम किया। इसी प्रकार इन्होंने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में लगभग 10 महिने कार्य किया है। उसके पश्चात इनका चयन राजस्थान लेखा सेवा में 2013 के बैच में हुआ। वर्तमान में यह अतिरिक्त कोषाधिकारी जयपुर ग्रामीण कौशालय में कार्यरत हैं।
पूरन झा के पिताजी निर्भय नारायण झा वर्तमान में रेलवे में टैकनिशियन के रूप में कार्यरत हैं तथा इनकी पोस्टिंग सवाई माधोपुर में है, झा ने बताया कि उनका पूरा बचपन सवाई माधोपुर में ही गुजरा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी उनके माता पिता, भाई बहनों तथा अभिन्न मित्रों के साथ ही यहा के कई लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में उनको सफलता प्राप्त करने में सहयोग किया। उन्होंने अपनी सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिये कठिन परिश्रम का विकल्प नही है। जो व्यक्ति सपने देखते है वही उनका साकार करने में कामयाब भी होते हैं। लेकिन सपने देखकर जो लोग दृढ़ता से उन्हें साकार करने का परिश्रम करते हैं सफलता उन्ही लोगों को अपने गले लगाती है।
पूरन ने बताया कि उन्हें जो भी कैडर मिलेगा वह उस कैडर में अपने कर्तव्यों को निवर्हन करेंगे। उन्होंने बताया कि वे समाज के वंचित वर्गाे का उत्थान करने, महिला उत्पीड़न को रोकने के कार्य में योगदान देंगे।
उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी कहा कि वर्तमान में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय आमजन से जुड़ा हुआ है तथा यह सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसके साथ ही मीडिया और आमजन तथा प्रशासन के मध्य एक सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सूचना केन्द्र से जुड़कर भी सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में आशातीत सफलता हासिल कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !