Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर में आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने रचाई शादी, तस्वीरें हुई वायरल

सिविल सेवा परीक्षा 2016 बैच की यूपीएससी टॉपर और चर्चित आईएएस टीना डाबी और 2013 बैच के आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे जयपुर में शादी के बंधन में बंध गए है। बता दे दोनों ने जयपुर में एक सादे समारोह में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानकर जीवन भर साथ रहने का वादा करते हुए एक दूजे के हो गए। दोनों आईएएस अफसर राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। शादी में उन्होंने केवल सफेद सादे कपड़े ही पहने वही सभी शादी की रस्में भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाकर पूरी की।

 

 

शादी राजधानी जयपुर के एक होटल में हुई है। शादी के बाद शुक्रवार को दोनों की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद शुक्रवार को ही जयपुर के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। गौरतलब है कि आईएएस टीना डाबी वर्तमान में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हैं तो उनके जीवन साथी प्रदीप गवांडे उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव हैं।

 

 

IAS Tina Dabi and Pradeep Gawande got married in Jaipur, pictures went viral

 

अतहर से तलाक लेकर प्रदीप से हुआ प्यार

 

टीना डाबी ने अपनी पहली शादी अपने साथ ही यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाले जम्मू-कश्मीर के अतहर आमिर खान के साथ की थी। हालांकि यह शादी अधिक समय नहीं चल सकी और दोनों रजामंदी से अलग हो गए, तथा दोनों ने तलाक दे दिया। पिछले साल आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे करीब आए और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी करने के फैसले की जानकारी दी।

 

ये भी पढ़ें:- दोबारा शादी के बंधन में बंधेगी आईएएस टीना डाबी

 

दोबारा शादी के बंधन में बंधेगी आईएएस टीना डाबी

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !