Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, 3 माह का एरियर भी मिलेगा

5वें और 6वें वेतन आयोग वाले सरकारी कार्मिकों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत तनख्वाह पाने वाले केंद्रीय कार्मिकों के महंगाई भत्‍ते में इजाफा करने के बाद अब इन कार्मिकों को भी गिफ्ट दिया है। 5वें तथा 6वें वेतन आयोग वाले कार्मिकों के डीए में 13 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। केन्द्रीय वित्‍त मंत्रालय के व्‍यय विभाग के अनुसार, 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कार्मिकों का DA (Dearness Allowance) मौजूदा 368 प्रतिशत से बढ़ाकर 381 प्रतिशत किया जाएगा।

 

 

बता दें कि 13 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी होगी। वहीं, 6वें वेतन आयोग के कार्मिकों का DA 196 प्रतिशत से बढ़ाकर 203 प्रतिशत किया जाएगा, जिसमें 7 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि बढ़ा हुआ डियरनेस अलाउंस जनवरी, 2022 से लागू होगा। इसके साथ बीते महीने का भुगतान एरियर के रूप में होगा।

 

3 percent increase in DA of central employees, 3 months arrears will also be available

 

7वें वेतन आयोग में बढ़ा था 3% डीए

 

भारत सरकार ने 7वें वेतन आयोग का फायदा लेने वाले कार्मिकों के महंगाई भत्‍ते में 3% की बढ़ोतरी की थी। लेकिन अब यह 31 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत पहुंच गया है। महंगाई भत्‍ता बढ़ने के साथ-साथ केंद्रीय कार्मिकों के ट्रेवल अलाउंस तथा हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा होगा। यह इजाफा भी 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा और बीते महीनों का सेटलमेंट एरियर के रूप में किया जाएगा।

 

कैसे होती है डीए की गणना

 

डीए में बढ़ोतरी की गणना कार्मिकों की बेसिक सैलरी पर की जाती है। इसी के आधार पर बढ़ा हुआ डीए भी आएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !