शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में विद्याथी परिचय पत्रों का वितरण कार्य 25 अगस्त गुरुवार को सायं 5 बजे तक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अधिकारी डाॅ. हरिचरण मीना ने बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार छात्रसंघ चुनाव 2022 हेतु 26 अगस्त शुक्रवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने की दृष्टि कि प्रवेशित नियमित विद्यार्थियों को परिचय पत्र का वितरण 25 अगस्त सायं 5 बजे तक ही किया जाएगा।

परिचय पत्र लेने हेतु विद्यार्थी प्रवेश शुल्क की रसीद साथ लेकर आए। परिचय पत्र के अभाव में मतदान का अधिकार नहीं होगा। महाविद्यालय परिसर में केवल नियमित विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया