Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गांव जागरूक होगा तो प्रदेश जागरूक होगा

कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज शनिवार को जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र मीणा ने चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के बिन्जारी गांव पहुंच कर मनरेगा श्रमिकों को अभियान के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी तथा उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने का महत्व समझाया तथा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने की अपील की।

village becomes aware state become aware
उन्होंने श्रमिकों को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलवाई। स्थानीय सरपंच ने श्रमिकों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जागरूकता सामग्री का वितरण किया तथा ग्राम पंचायत में कोरोना प्रसार रोकने के लिये अब तक किये गये सरकारी और गैर सरकारी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बाहर के जिलों व राज्यों से आये लोगों को होम क्वारेंटाईन किया गया जिससे कोरोना प्रसार न हो। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों को सावधानियां बरतने के संबंध में खुद जागरूक रहने तथा अपने आस-पडौस एवं परिवार को जागरूक करने का आग्रह किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !