जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी को सवाई माधोपुर से राजसमंद स्थानांतरण होने पर आज मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों द्वारा अलग-अलग विदाई दी गई। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजमल जैन ने पुलिस अधीक्षक को माला और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले के मीडिया का सहयोग के लिए आभार जताया औए कहा कि जिले के मीडिया ने हमेशा सकारात्मकता के साथ पुलिस का सहयोग किया है। इस मौके पर आईएफडब्लूजे की ओर से राजेश शर्मा ने उनके द्वारा जिले में किए गए विभिन्न नवाचारों और कानून व्यवस्था के साथ ही कोरोना महामारी संकट में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाड़ी, पीआरओ सुरेश गुप्ता, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया