आईएफडब्ल्यूजे बौंली उपखण्ड की बैठक गत गुरूवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं उपखण्ड अध्यक्ष कुंजी लाल मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में संगठन के जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन की पूरी रूपरेखा बताते हुए सभी से सुझाव मांगें एवं विस्तृत चर्चा की। संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने सुझाव देने के साथ ही हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।

महासचिव आशीष मित्तल ने सम्मेलन की सफलता की कामना की। उन्होंने अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वर्तमान अध्यक्ष कुंजी लाल मीना को पुनः अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उपखण्ड स्तर की कार्यकारणी में सर्वसम्मति से बौंली संरक्षक श्रद्धा ओम त्रिवेदी, अध्यक्ष कुंजीलाल मीना, महामंत्री ओमप्रकाश राव, उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग ओर महेश मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश मीना को मनोनीत किया गया। इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, सदस्य शादाब खान, मलारना डूंगर से सरवन लाल के अलावा आशीष मित्तल, राकेश चौधरी, रामसिंह गुर्जर, आसीब बागडोली, नरेंद्र सिंह, दीपक गिरी, मोहित बिंदल, प्रेमराज सैनी सहित उपखण्ड के प्रशसनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया