पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) उपखंड कार्यकारिणी चौथ का बरवाड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के उपखंड अध्यक्ष अजय शेखर दवे ने बताया की आज के दौर में पत्रकार काफी मुश्किलों और परेशानियों के साथ कवरेज करने के लिए जाते हैं।

कवरेज के दौरान असामाजिक तत्व पत्रकारों पर हमले करते हैं। पत्रकार लम्बे समय से सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा कानून लागू करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आईएफ़डबल्यूजे उपखंड अध्यक्ष अजय शेखर दवे, सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा, केके सैनी सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया