Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा मांग पत्र

पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग 
इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) की ओर से जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल जाटव को पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने सहित पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के सम्बंध में मांत्र पत्र सौंपा।
IFWJ handed over demand letter to the in charge minister in sawai madhopur
जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने प्रभारी मंत्री को मांग पत्र के माध्यम से निष्पक्ष पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों पर आये दिन होने वाले हमलों को ध्यान में रखते हुऐ राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, शहरी व ग्रामीण पत्रकारों को आवास हेतु निःशुल्क भूखण्ड आवंटित करने तथा वर्तमान में कई जिलों के साथ ही सवाई माधोपुर जिले के पत्रकारों की लम्बे समय से लंबित आवासीय समस्या का शीघ्र निस्तारण कर पत्रकारों की आवास की समस्या का निदान करने, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा, छोटे मझौले व साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्र-पत्रिकाओं को राज्य सरकार की विज्ञापन नीति के तहत नियमित रूप से विज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित करने, जनसम्पर्क निदेशालय द्वारा गठित सभी कमेटियों में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. को प्रतिनिधित्व देने, आई.एफ.डब्ल्यू.जे. राजस्थान इकाई को विभागीय मान्यता शीघ्र प्रदान करने और 5 वर्ष से अधिक समय से नियमित पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को वर्तमान में अधिस्वीकरण नीति में शिथिलता बरतते हुऐ अधिस्वीकृत करने की मांगों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने जिले के पत्रकारों की लंबित आवासीय समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !