Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्लू.जे. खंडार उपखण्ड की बैठक हुई संपन्न

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जॉर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्लू.जे.) की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता, जिला महासचिव इंजी. ज़िया उल इस्लाम एवं जिला मीडिया प्रभारी गजानंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन की शक्ति और एकजुटता बनाये रखने लिए सभी को मिलजुलकर सहयोग की भावना से कार्य करने पर जोर दिया।

IFWJ members meeting at khandar Sawai madhopur

बैठक में इस दौरान नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से गिरधर गर्ग व भुवनेश शर्मा को संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल शर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। वहीं कार्यकारिणी में मनमोहन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमाकांत शर्मा को उपाध्यक्ष, सतवीर शर्मा को महासचिव, रूपसिंह गुर्जर व रणवीर सैनी को सचिव, पारस जैन को कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री छैलबिहारी को तथा राजेन्द्र सैनी को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया, जबकि राम किशोर सैनी व रामावतार मेरोठा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया, जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रूप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. की सदस्यता के कार्ड वितरित किये। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारणी का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन संरक्षक भुवनेश शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष और आये हुए अथितियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !