आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश गोयल ने बताया की संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बौंली के वरिष्ठ पत्रकार शेखर सेदावत एवं मलारना डूंगर से वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद राशिद को जिला कार्यकारिणी में विशेष सलाहकार मनोनीत किया है।

इसी प्रकार अशपाक अहमद, राजेन्द्र जोलिया, राकेश अग्रवाल, सैयद सादाब अली, गौरी शंकर एवं सुनील शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया