Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को सूचना केंद्र में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक निदेशक सूचना एवं जन संपर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह व कार्यालय के कनिष्ट अधिकारी किरोड़ी लाल मीना का सभी पत्रकारों से परिचय हुआ। इस मौके पर सहायक निदेशक ने सभी पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी ओर से हर सम्भव सहयोग की बात की।

 

IFWJ Sawai Madhopur District Executive meeting organized in sawai madhopur

 

वहीं पत्रकारों से सहयोगात्मक रुख अपनाने की अपील की। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारों का एक जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा कर सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई और जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में एक सम्मेलन समिति का गठन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में दिलीप शर्मा, राजेश गोयल, केपी सिंह मलारना डूंगर उपखण्ड अध्यक्ष माहिर सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार रखें।

 

 

इस अवसर पर जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना दायित्व निभाते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करना है और पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के हेतु सदैव तत्पर रहना है। बैठक में आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजमल जैन, हरकचंद जैन, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, सचिव जितेंद्र जैन, संगठन सचिव मुक़द्दस खान, कोषाध्यक्ष महेश सोनी, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, मोहम्मद माहिर, पंकज शर्मा अकरम खान, राकेश अग्रवाल, सुरेश योगी भाड़ौती, चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अध्यक्ष अजय शेखर दबे सहित जिले के अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !