इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के टर्म एण्ड एग्जाम जून 2021 (सभी प्रकार के सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिग्री, डिप्लोमा आदि) में होने वाली परीक्षाएं 3 अगस्त से होंगी। इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डाॅ. हरिचरण मीना ने बताया कि ये परीक्षा राजकीय पी.जी. महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्थित अध्ययन केन्द्र पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार दो सत्रों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय 10 से 1 बजे व 2 से 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राऐं अपना परीक्षा प्रवेश पत्र (हाॅल टिकट) व इग्नू परिचय पत्र इग्नू की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को राज्य सरकार के कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के अनुसार इग्नू की वेबसाईट आरसी जयपुर डाॅट इग्नू डाॅट ऐसी डाॅट इन पर देख सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया