खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई व राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी अनिल डोरिया वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में टीम का गठन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली का मालिक आरोपी अमर सिंह उर्फ गोलू पुत्र हीरालाल निवासी पादड़ा विस्थापित थाना खण्डार को उसके सकुनत से दस्तयाब कर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जिसे आज शुक्रवार को जेसी रिमाण्ड पर न्यायालय ने खण्डार को पेश किया गया।

आरोपी को दिनांक 19. 05.2022 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गत दिनांक 31.3.2022 को वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमे अवैध बजरी भरी हुयी को बाढ़पुर रोड़ से जप्त कर चालक जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र सत्यनारायण निवासी फरिया खण्डार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया। आरोपी अमर सिंह उर्फ गोलू के विरूद्ध पूर्व में एक एससी -एसटी और एक एमएमडीआर एक्ट कुल दो मामले दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में दाताराम एएसआई थाना खण्डार, योगेश कांस्टेबल और बलराम कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया