जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह की अध्यक्षता में अवैध बजरी खनन की रोकथाम के संबंध में सोमवार 22 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, थानाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी तथा खनन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक रूप से संबंधित सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
