अवैध बनी दुकानों को किया ध्वस्त

मााननीय न्यायालय के आदेशों की पालना में तहसीलदार सवाई माधोपुर ने करमोदा में अवैध रूप से बनी दो दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा ने बताया कि अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई दो दुकानों को मानटाउन थानाधिकारी राजकुमार, यूआईटी के पदाधिकारी एवं पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया