Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया मतदाता जागरूकता का महत्व

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा स्वीप कार्यक्रम प्रभारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार की उपस्थिति में राज्य कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में आप, आपके आस-पड़ोस, परिवार एवं रिश्तेदार जिनका नाम वोटर लिस्ट में अंकित है उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम वोटर लिस्ट में बीएलओ के माध्यम से जुड़वाने का प्रयास किया जाए और इस बार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में शत-प्रतिशत मतदान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करके लोकतंत्र की इस मुहीम को साकार करके हम सभी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिला कार्मिकों को भी आव्हान किया कि हमारे जिले में पिछले चुनावों में महिलाओं का वोट डालने का प्रतिशत अल्प रहा है उसे अधिक से अधिक करने का प्रयास किया जाये।
डॉ. सिंह ने इस अवसर पर सवाई माधोपुर की पहचान शुभंकर शेरू द्वारा दिए जाने वाले प्रतिदिन के संदेश के संबंध में सभी को जानकारी दी। पधारो म्हारै बूथ कहने वाले शुभंकर शेरू ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि ‘करो नैतिक मतदान का, राज्यकर्मी संकल्प, इससे अच्छा अन्य कोई, होता नहीं विकल्प।

importance voter awareness district election officer sawai madhopur

शत-प्रतिशत मतदान की शपथ:
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में सहायक प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, राज्य एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक बलराम सोनी, नागेंद्र शर्मा एन.आई.सी. के प्रमुख राजकुमार शर्मा मौजूद थे।

“जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में चल रही है मतदाता जागरूकता की मुहिम”
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.आर.मीना, राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत एक मार्च से शुरू किया गया मतदाता जागरूकता अभियान सवाई माधोपुर के मतदाताओं को निरंतर सौ फीसदी मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। जिला निर्वाचन की ओर से एक मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढी में बालकों से संवाद कर मतदान के प्रति जागरूकता की गई। बालकों को अपने अभिभावको को जागरूक करने तथा निर्वाचन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया।

प्रतिदिन एक वर्ग को लक्षित कर मतदान हेतु करते हैं प्रेरितः जिला निर्वाचन अधिकारी
प्रतिदिन समाज के एक वर्ग को लक्षित कर मतदान हेतु प्ररित करते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिले में महिलाओं, युवाओं, डॉक्टर्स, शिक्षकों, किसानों अन्य तकनिकी कर्मचारियों लक्षित कर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवसर अनुसार आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी जनसुनवाई तथा रात्रि चौपालों,विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी आमजन, ग्रामीणों को सौ फीसदी मतदान हेतु प्रेरित करने का संदेश अवश्य दिया जाता है।

शुभंकर शेरू मतदान के लिए रोजना देता है संदेश:
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढी में एक मार्च को आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर की सोच एवं नवाचार के चलते शेरू नाम से शुभंकर का लोकार्पण एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। शेरू के माध्यम से प्रतिदिन नए-नए संदेश देकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शेरू के माध्यम से प्रतिदिन नए-नए संदेश देकर मतदाताओं को जागरूक करें। शुभंकर शेरू के माध्यम से किसान एवं महिलाओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई और मतदान अवश्य करने का संकल्प भी दिलाया गया।

वोट मैराथन का हुआ आयोजनः
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वोट मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ अधिकारी, कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर मतदान का संदेश भी दिया।

लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्णः
लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जन-जन को निरंतर संप्रेषित की जा रही है तथा सौ प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने की मुहीम निरंतर जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !