Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विद्यालय विकास में एसडीएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका

राजकीय विद्यालयों में स्थानीय जिले के विद्यालय प्रबंधन समितियों/विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियों का सशक्तिकरण करने एवं समुदाय को जागरूक बनाने के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों, स्थानीय पदाधिकारियों/ जनप्रतिनिधियों एवं एसएमसी/एसडीएमसी के अध्यक्षों को सामुदायिक गतिशीलता के उद्देश्य, महत्व एवं चुनौतियों के बारे में अवगत करवाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला बुधवार को राबाउमावि मानटाउन में हुई।
कार्यशाला में जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के संस्थाप्रधानों, विधायक प्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। जिला परिषद सीईओ रामस्वरूप चौहान ने अध्यक्षता करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को विद्यालयों विकास में सहयोग के लिये प्रेरित किया। चिकित्सा विभाग के आरसीएचओ ने कोरोना एडवाइजरी की पालना एवं अधिक से अधिक वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया तथा जन प्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Important role of SDMC in school development

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राधेश्याम मीना ने सरकारी विद्यालयों में संचालित विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। एडीपीसी नाथूलाल खटीक ने एसएमसी/एसडीएमसी की अवधारणा, चन्द्रशेखर शर्मा एपीसी ने चलाई जा रही विभिन्न योजना में जनप्रतिनिधि एवं समुदाय की सहभागिता पर पर प्रकाश डाला। दक्ष प्रशिक्षक गोविंद प्रसाद स्वर्णकार एवं राजेश कुमार शर्मा ने एसएमसी/एसडीएमसी एक परिचय एवं शिक्षा विभागीय योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण एवं एसएमसी/एसडीएमसी का गठन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में एसएमसी/एसडीएमसी के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुये अवगत करवाया।
इस अवसर पर एडीईओ घनश्याम बैरवा, चन्द्रशेखर जोशी, चंद्रशेखर जैमिनी सहित अन्य अधिकारी एवं एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !