कोरोना की गहराती छाया के चलते उपखंड मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा पर जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कोरोना के मरीज अब छोटे गांव तक भी मिल रहे है।

कस्बे मे मंगलवार को घनी आबादी क्षेत्रों से पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से लोगों में भय व्याप्त है। उप जिला कलेक्टर के संक्रमित होने से विगत 4 दिन से कार्यालय का कामकाज ठप है। यही हालात एसबीआई बैंक की है जहां मंगलवार को दूसरे दिन भी ताला नहीं खुला। यहां एक अधिकारी के संक्रमित होने से बैंक में सोमवार से ही कामकाज बंद है। ग्राहक दरवाजे पर ताला लटकता देख बैरंग लौट रहे है। बैंक की एटीएम सेवा भी प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया