Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चिरंजीवी योजना में प्रति 5 परिवार रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगी 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि

चिरंजीवी योजना में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

 

प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अभी तक नहीं जुड़े और रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे सभी परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए आज सोमवार से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिससे यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज के तहत प्रदेश के सभी परिवारों को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ा जा सके।

 

अभियान में चिकित्सा विभाग, पंचायतकर्मी और सरकारी कर्मचारी करेंगे सहयोग

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि इस अभियान में फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे कार्मिकों आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम, पंचायतकर्मी एवं अन्य सरकारी कर्मचारी सहयोग करेंगे। अभियान के अंतर्गत ये सभी कार्मिक अपने संबंधित क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे लोगों का सर्वे करेंगे। और सर्वे के बाद रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे सभी परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए नजदीकी ई-मित्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

 

प्रति पांच परिवार रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगी 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि

 

 

योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित कार्यकर्ता को प्रति पांच परिवार रजिस्ट्रेशन करवाने पर 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित कार्यकर्ता को कम से कम पांच परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पांच से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने पर 100 रूपये प्रति परिवार की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान जनआधार के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

 

 

 

इन सभी रजिस्ट्रेशन पर प्रोत्साहन राशि का प्रावधान 15 दिसंबर से किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी होगा। साथ ही यह प्रोत्साहन राशि 850 रूपये जमा करवाकर पहली बार योजना में जुड़ने वाले पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन पर ही लागू होगी। पात्र परिवार के रजिस्ट्रेशन के साथ फील्ड स्तरीय कार्यकर्ता को स्वयं का जनआधार संख्या एवं कर्मचारी आई डी संख्या की जानकारी ई-मित्र केंद्र पर पोर्टल में दर्ज करानी होगी।

 

 

 

In Chiranjeevi Yojana, an incentive of Rs 500 will be given for every 5 family registrations

 

 

जिससे प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे संबंधित प्रोत्साहनकर्ता के बैंक खाते में किया जा सके। प्रोत्साहन राशि का भुगतान सफल रजिस्ट्रेशन के 30 दिवस की अवधि के बाद राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

 

 

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में सरकारी अस्पतालों जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल व 14 सीएचसी में योजना का लाभ लिया जा सकता है साथ ही 14 निजी अस्पताल चिरंजीवी योजना से संबद्व है जहां जिलेवासी इस योजना के अंतर्गत अपना निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। इसलिए जिले के सभी चयनित परिवारों निशुल्क व अन्य परिवार मात्र 850 रूपये की राशि जमा करवा कर अपना नाम योजना में अवश्य जुडवाएं।

 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बीमारियों के 1576 प्रकार के पैकेजेज एवं प्रोेसेजर्स उपलब्ध

 

 

योजना के अंतर्गत साधारण बीमारियों हेतु 50000 प्रतिवर्ष व गंभीर बीमारियों हेतु 4.50 लाख की राशि का बीमा कवर प्रतिवर्ष प्रति परिवार देय है। यह राशि पूरे परिवार के लिए एक वर्ष में उपयोग के लिए है। योजना के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों के 1576 प्रकार के पैकेजेज एवं प्रोेसेजर्स उपलब्ध हैं। योजना के अंतर्गत इलाज लेने पर पंजीकरण शुल्क, बिस्तर, भर्ती, नर्सिंग व्यय, परामर्श शुल्क, ऑपरेशन,दवाईंयां, एक्सरे, जांच का व्यय शामिल है।

 

 

इसके साथ ही मरीज जिस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती होता है उसके 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज के 15 दिन तक उस बीमारी से संबंधित उस अस्पताल में की गई जांचों, दवाईंयों एवं डॉक्टर के परामर्श का शुल्क पैकेज राशि में शामिल है। एक साल तक के शिशु बिना परिवार कार्ड में नाम जुडे भी लाभ लेने के लिए अधिकृत हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !