Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री अशोक चांदना पर लोगों ने फेंके जूते चप्पल

गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन आज सोमवार को करीब शाम 4 बजे पुष्कर के 52 घाटों पर हुआ। इससे पूर्व पुष्कर के मेला ग्राउंड में MBC समाज (गुर्जर, राइका, रेबारी, गड़रिया, देवासी, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा आयोजित हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते एवं अन्य सामान फेंककर विरोध जताया और समर्थकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।

 

In the bone immersion program of Colonel Kirori Singh Bainsla, people threw slippers on Minister Ashok Chandna in pushkar

 

आज सोमवार को सबसे पहले गुर्जर भवन में स्थापित कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति का अनावरण किया । भरकम मूर्ति क्रेन के द्वार लाई गई थी। इसके बाद सभा की शुरुआत आज सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुई। इस दौरान कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के योगदान को याद किया गया। सभा स्थल पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय बैंसला सहित अन्य लोगों ने आयोजित सभा की व्यवस्थाएं सम्भालीं। इस दौरान सभा स्थल पर फूलों की वर्षा भी की गई।
bone immersion program of Colonel Kirodi Singh Bainsla in pushkar ajmer

सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे शुरुआत से ही लोगों ने लगाने शुरू कर दिए थे। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत जैसे ही भाषण देने आई तो उनका विरोध होना शुरू हो गया। उन्होंने करौली में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नाम पर कॉलेज खोलने की घोषणा की। लेकिन फिर भी समर्थकों ने उन्हे भाषण देने नहीं दिया और पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। फिर भी रावत ने भाषण दिया। इसके बाद खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना भाषण देने के लिए आए। लेकिन समर्थकों को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने जूते और अन्य सामान फेंक कर हंगामा शुरू करना शुरू दिया। फिर से पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए । पुलिस और अन्य लोगों ने समर्थकों को शांत किया। लेकिन अशोक चांदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा।

 

Supporters raised slogans of Sachin Pilot Zindabad in pushkar

 

 

इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, वैभव गहलोत, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक वासुदेव देवनानी भी पहुंचे हैं।

 

Om Birla Reached in pushkar on Colonel Kirodi Singh Bainsla bone immersion program

 

इस समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नहीं पहुंच पाए। सतीश पूनिया जैसे ह ही मंच पर पहुंचे तो समर्थकों ने सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कर्नल बैंसला जिंदाबाद के भी नारे लगातार लगते रहे। पायलट समर्थक नारे लगाते हुए मंच की ओर बढ़े तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से खदेड़कर माहौल को शांत किया। इस दौरान शहीद हुए समाज के लोगों के परिजन का सम्मान भी किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !