कुंडेरा थाना पुलिस ने चोरी के दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर द्वारा एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल विजय सिंह मय जाप्ता द्वारा विधि से संघर्षरत दो बालकों को निरुद्ध किया गया एवं उनसे चोरी किए गए माल लोहे के जालीदार तारों को जप्त किया गया।

12 अप्रैल 2023 को मुस्तगीस बाबूलाल पुत्र गोपाल मीना निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा ने थाना कुण्डेरा पर रिपोर्ट पेश की कि 09 अप्रैल 23 को रात को खेत पर लगी लोहे की बाड़ को दो व्यक्ति 10 फीट काट कर ले गए। जिस पर मामला दर्ज कर एफआईआर में नामजद व्यक्तियों की तलाश की जाकर दो विधि से संघर्षरत बालकों को फर्द निरुद्वगी के जरिए निरुद्ध किया गया और चोरी का माल मसरुका लोहे के जालीदार तारों को जप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल दयाशंकर, कांस्टेबल मनकेश आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया