Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मानसून में बाढ़ आने की सम्भावना को देखते हुए संबंधित विभाग पूर्ण तैयारियां रखें : सीईओ

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाढ़ कंटीजेंसी प्लान के संबंध में विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से उनके द्वारा आगामी मानसून में जिले में बाढ़ और जलभराव की स्थिति में कौन सा विभाग क्या कार्य करेगा, विभागीय समन्वय कैसे रहेगा, बचाव और राहत कार्यों में सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग की गाइडलाइन क्या है आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि उनके विभाग के सभी 18 बांधों का सर्वे कर लीकेज, सीपेज की स्थिति जांच कर तत्काल मरम्मत करवायें। इस बात का एक्शन प्लान बनायें कि कैचमेंट एरिया या इनके जल स्रोत क्षेत्र में बहुत अधिक बारिश आने पर बांध पर चादर चली या दुर्भाग्य से रिसाव हुआ तो कौन-कौन से गांव, कस्बे के निवासियों को चेतावनी जारी करनी है या ऊंचाई वाले इलाकों में भेजना है। वहां अस्थायी कैम्प में उनके खाने, पीने, आवास की व्यवस्था के लिए स्थानीय एसडीएम, विकास अधिकारी से मिलकर प्लान तैयार कर लें। कोटा बैराज और बीसलपुर से कितना पानी रिलीज करने पर क्रमशः चम्बल और बनास के जल स्तर में कितनी बढ़ोतरी होगी और इससे इन नदियों के किनारे वाले गांवों में क्या हालात होंगे।

 

 

इन सम्बंधित गांवों के पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ संवाद कर उन्हें इस संबंध में जागरूक करें। जिले में बनास के किनारे 41 और चम्बल के किनारे 27 गांव आबाद हैं। उन्होंने पुराने अनुभवों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिए कि जल संसाधन, चम्बल घडियाल और मत्स्य विभाग के पास स्थित नावों की फिटनेस चैक करवा लें, स्थानीय गोताखोरों के नाम, मोबाइल नम्बर, निवास स्थान समेत अन्य जानकारी की लिस्ट तैयार कर लें तथा इन गोताखोरों को जरूरत पडने पर उपलब्ध रहने के लिये तैयार रखें। मिट्टी कटाव होने की सम्भावना देखते हुए पेयजल पाइपलाइनों की मेंटीनेंस तथा क्षति पहुंचते ही रिस्टोरेशन का प्लान तैयार रखें।

 

In view of the possibility of monsoon floods, the concerned departments should make full preparations - ceo

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि पंचायती राज विभाग के नियंत्रण वाले सभी बांधों की मोरी जल्द से जल्द बंद की जाये तथा यहां चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था रहे ताकि पानी चोरी के प्रयास में मानसून के दौरान कहीं बांध को क्षति न पहुंच जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमएचओं डॉ. धर्मसिंह मीना को निर्देश दिए कि वर्षाजनित और मौसमी बीमारियों की सम्भावना को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार रखें और इसमें स्वास्थ्य मित्रों की सक्रिय भूमिका रखें। जिला अस्पताल से लेकर सब सेंटर तक मौसमी बीमारियों की दवा का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित हो।

 

 

उन्होंने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि सवाई माधोपुर जिला अतिप्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय के प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण विद्युत पोलों की क्षतिग्रस्त होने की गिरने की संभावना को देखते हुए विशेष टीम गठित कर मॉनिटरिंग की जाए एवं राहत कार्यों हेतु तैयार रहें। उन्होंने कहा कोई ट्रासंफार्मर सम्भावित जल भराव क्षेत्र में है तो शिफ्ट करवा दें। इसके साथ ही उन्होंने जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द को बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों में फूड पैकेट सप्लाई करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पूर्व तैयार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रूपनारायण बैरवा को निर्देश दिए कि सभी छोटे-बडे पुलों का सर्वे करवा ले तथा जरूरत अनुसार तत्काल मरम्मत करवाएं तथा चेतावनी बोर्ड लगवाएं।

 

उन्होंने कहा कि जर्जर सरकारी भवनों या कमरों का भी सर्वे कर उपयुक्त कार्रवाई करें। उन्होंने मानसून में अवरूद्ध रास्तों को खोलने का प्लान तैयार रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्टेट डिजास्टर रेसपोंस फोर्स के अधिकारी आपदा प्रबंधन, बचाव और राहत कार्यों के लिये आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस के वॉलंटियर्स राहत और बचाव कार्यों के लिये सभी विभागों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय से कार्य करें।

 

GMVSWM

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !