कोविड-19 वैक्सीन के रखरखाव/वितरण एवं टीकाकरण संबंधी कार्य पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपखंड स्तर पर प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सवाई माधोपुर उपखंड के लिए एसडीएम कपिल शर्मा को प्रभारी एवं डाॅ. दिलीप मीना बीसीएमएचओ को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा के लिए एसडीएम वर्षा मीना प्रभारी, डाॅ. तपेन्द्र को सहायक प्रभारी, बौंली उपखंड के लिए एसडीएम बद्रीनारायण प्रभारी, डाॅ. कपिल देव को सहायक प्रभारी, मलारना डूंगर के लिए एसडीएम रघुनाथ को प्रभारी, डाॅ. नरेन्द्र मीना को सहायक प्रभारी, बामनवास के लिए एसडीएम बद्रीनारायण को प्रभारी, डाॅ. नंद किशोर को सहायक प्रभारी, गंगापुर सिटी उपखंड के लिए एसडीएम अनिल चौधरी प्रभारी, डाॅ. बत्तीलाल मीना सहायक प्रभारी, वजीरपुर उपखंड के लिए एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीना प्रभारी, डाॅ. रामखिलाड़ी मीना सहायक प्रभारी तथा खण्डार उपखंड के लिए एसडीएम सुनिल कुमार झिंगोनिया प्रभारी, डाॅ. कमलेश मीणा सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया। कलेक्टर ने प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को ब्लाॅक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर टीकाकरण अभियान की अद्यतन प्रगति की समीक्षा, प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया