Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

विशाल किसान सभा में किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

विशाल किसान सभा में किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

नई फल मण्डी प्रांगण, उदेई मोड़ मे गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने विशाल किसान सभा एवं धरना प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा तीन काले कानूनों एवं डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों व किसानों की अन्य समस्याओं का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरतन कोली को सौंपा।
इससे पहले दोपहर 12:30 बजे से सभा स्थल पर विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया एवं कुछ ही देर बाद पूरा पाण्डाल खचाखच भर गया। किसान महासभा में किसान यूनियन के कई संगठनों ने सभा को सम्बोधित किया। केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एवं सिन्धु बॉर्डर पर आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने भी अपनी हुंकार भरी एवं नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, काले कानून वापिस लो आदि नारों से पाण्डाल गूंजा।
किसान सभा में भादरा विधायक बलवान पूनिया ने सम्बोधित करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किसान विरोधी बिलों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इस बिल से किसानों का अहित होगा एवं मोदी चाहते हैं कि किसानों की खेती को बड़े उद्योगपतियों अडानी-अम्बानी को सौंप दी जाये और किसानों को मालिक से मजदूर बनाने का कार्य ये भाजपा सरकार कर रही है। भादरा विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में सबसे पहले अगर किसानों के पक्ष में कोई धरना-प्रदर्शन हुआ है वो गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व में हुआ है।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत के कई सरपंचों एवं कई किसान नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया। साथ ही ग्राम डिबस्या के किसानों ने लोकगीत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को बताया। विधायक रामकेश मीना ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ खड़ा हूं, उनके दुख-दर्द में हमेशा साथ रहूंगा और जो किसान भाई लगभग 25 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं उनके समर्थन में गंगापुर सिटी विधानसभा का किसान उनके साथ खड़ा है। किसान आन्दोलन से जुड़े किसान संगठनों का जो भी निर्देश होगा उसी अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान भाईयों को हजारों की संख्या में धरना-प्रदर्शन में आने पर धन्यवाद दिया।
इसके पश्चात सभी किसान भाई सभा स्थल से शान्तिपूर्ण तरीके से एक रैली के रूप में चलते हुए उपखण्ड कार्यालय तक पहुंचे। वहां पर सभी किसान एवं विधायक रामकेश मीना ने किसान आन्दोलन के दौरान शहीद हुए किसान भाईयों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार को हिम्मत बंधाने की ईश्वर से प्रार्थना की। मंच संचालन मुकेश देहात एवं बनेसिंह राणौली द्वारा किया गया, साथ ही सभा को जनप्रतिनिधि, किसान नेता एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान गंगापुर तहसील के 44 सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, अब्दुल वहाब, जवानसिंह मोहचा, पवन मीना, बृजभूषण खण्डीप, पिन्टू बडौली, सतीश धामोनिया, रहीसुद्दीन, अवतार, राकेश छान, कैलाशचन्द मीना, रामराज, नेतराम बैरवा, शिवचरण जाटव, रामहरि, राजेश उदेई, बबलेश सहित हजारों की संख्या में किसान और सैंकड़ो युवा सभा में उपस्थित थे।

Farmers protest against the central government in gangapur city

 

शिक्षा बचाओ आंदोलन ने किया आंदोलनकारी किसानों का समर्थन

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का शिक्षा बचाओ आंदोलन प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शहाजहांपुर बॉर्डर पहुंच कर पुरजोर समर्थन व्यक्त किया।
शिक्षा बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक डॉ. रमेश बैरवा ने बताया कि केंद्र सरकार निरंकुश रवैया अपनाए हुए है तथा एक के बाद एक सभी लोक कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को खत्मकर मनमाने तरीके से कॉरपोरेट पोषक नीतियां लागू करने पर आमादा है। हाल ही में बनाये किसान विरोधी कृषि कानून भी इसी कड़ी में केंद्र सरकार का एक निरंकुश कदम है।
उन्होने बताया कि इससे पहले पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद करके शिक्षक- कर्मचारी विरोधी नई पेंशन स्कीम लागू की गई। जन विरोधी नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा का निजीकरण और केंद्रीकरण तेज करने की योजना बनाई गई है। एक-एक करके सभी सार्वजनिक क्षेत्रों को कॉरपोरेट के हवाले किया जा रहा है। इसलिए शिक्षा बचाओ आंदोलन से जुड़े स्कूल,कॉलेज एवं विश्वविद्यालय शिक्षक एवं छात्र प्रतिनिधि बड़ी संख्या में राजस्थान के विभिन्न इलाकों से चलकर आंदोलन स्थल पहुंचे।
किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रदेश भर से पहुंचे इस जत्थे में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिहाग, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ भरत मीणा, डॉ.ओ पी यादव, डॉ. हरिसिंह मीणा, डॉ. अशोक खटीक, डॉ. सुंदर बसवाल, डॉ. शिवचरण चेडवाल, डॉ. खेमचंद महावर, डॉ. महेश वर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश सभाध्यक्ष दुर्गाराम मोगा, सीकर से विनोद पूनिया पोखरमल, शुभकरण नैन, रामलाल डागर, दानसिंह, जीतसिंह, श्योप्रसाद बैरवा, नीतू, नीलू वर्मा, शाहरुख खान, सतवीर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !