Sunday , 8 March 2026
Breaking News

असहिष्णुता की बढ़ती घटनाएं निन्दनीय – कैम्पस फ्रन्ट

कैम्पस फ्रन्ट आॅफ इण्डिया की ओर से शहर सवाई माधोपुर पुलिस चौकी से एक छात्र रैली का आयोजन किया गया।
रैली पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सदर बाजार होते हुए शहर स्थित जामा मस्जिद पर समाप्त हुई। रैली के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली खांन ने चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान “एनफ विद इन्टोलरेन्स, युनाईट अगेन्स्ट फासिज्म” पर रोशनी डालते हुए देश में हो रही दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ मारपीट की घटनाओं के बारे में बताया।

Increasing incidents  intolerance  condemnable

उन्होंने कहा कि देश में जिस वर्ग की ओर से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है, सरकार ने उन वर्गों पर दमनात्मक कार्यवाही की है। साथ ही देश भर में गौरक्षा के नाम पर लगातार हो रही घटनाओं के खिलाफ चिन्ता व्यक्त की।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार बैरवा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में संविधान की प्रतियाँ जलायी जा रही हैं तथा मनुवाद की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें ऐसी साम्प्रदायिक व देश विरोधी ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलन्द करना होगा। रिटायर्ड आरएएस अधिकारी अबरार अहमद ने छात्रों को फासीवाद की विचारधारा के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान किया तथा शिक्षा के प्रति जाग्रत किया। एसडीपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद अमीन ने मौजूदा बीजेपी सरकार की नाकामिययों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि देश में जिन वादों के साथ बीजेपी सरकार सत्ता में आयी है वह सभी वादे जुमले साबित हुए हैं। देश के हर वर्ग का नागरिक आज महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं से जुझ रहा है। पाॅपुलर फ्रन्ट आॅफ इण्डिया के प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खांन ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य निर्धारित करती है। इसीलिए युवाओं को देशहित में लगातार अपना योगदान देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता जुगराज ने दलितटन, मुस्लिमों, पिछड़ों, आदिवासियों को साथ चलने की सलाह दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !