भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय डाक विभाग सवाई माधोपुर द्वारा सुकन्या खाता खोलने का अभियान लगातार जारी है। इसके मद्देनजर डाक विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी डोर टू डोर जाकर सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का कार्य कर रहे हैं तथा गांव – गांव ढाणी में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं की मदद ले रहे है।

इसी क्रम में शेरपुर, खिलचीपुर की आंगनबाड़ी केन्द्र में कैंप लगाकर सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। इसमें आम जनता भी काफी रूचि दिखा रही है। इस मौके पर निरीक्षक डाकघर सवाई माधोपुर राजेश कुमार बैरवा, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश कुमार शर्मा, रमाकांत शर्मा शाखा डाकपाल एवं गौरव मीना सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया