सवाई माधोपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मंत्री गोदारा ने कहा कि राजस्थान में ‘गिव-अप अभियान; अब सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन ओटीपी के माध्यम से गिव हेतु रजिस्टर किया जा सकता है। इसके लिये उपभोक्ता ऑनलाइन https://food.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।.
हर राशन दुकान की होगी जांच, अपात्रों पर होगी सख्ती :
बैठक में मंत्री गोदारा ने गिव-अप अभियान को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अपात्रों को सूची से हटाकर पात्र वंचितों को लाभ मिल सके। मंत्री गोदारा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकान की जांच की जाए। अपात्र व्यक्तियों को गिव-अप के लिए प्रेरित किया जाए और यदि वे स्वेच्छा से योजना से नहीं हटते हैं तो नियमानुसार नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाए।
साथ ही, सभी राशन दुकानों पर संबंधित योजनाओं के साइनेज भी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से लाभ छोड़ने वालों की संख्या को बढाने के लिये प्रदेश के आंकडों के अनुसार सभी अधिकारियों को लक्ष्य तय कर आगे बढने की आवश्यकता है।
सवाई माधोपुर में 1 लाख से अधिक अपात्र हटाए गए, 1.18 लाख नए लाभार्थी जुड़े:
जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा ने बताया कि गिव अप अभियान में अब प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर खाद्य विभाग के रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा निरीक्षण करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। सवाई माधोपुर जिले में अब तक 48 हजार 297 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा है, जबकि 79 हजार 921 लाभार्थियों को ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण योजना से पृथक किया गया।
इस प्रकार कुल 1.28 लाख से अधिक अपात्र लाभार्थियों को हटाया गया है। वहीं 26 जनवरी 2025 के बाद 1 लाख 18 हजार 438 नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया है। जिले में अब केवल 22 हजार 778 व्यक्तियों की आधार सीडिंग का कार्य शेष रह गया है। साथ ही 1370 अपात्र सरकारी कर्मचारियों से लगभग 1.87 करोड़ रुपये की वसूली भी की गई है।
इस बैठक में नगर परिषद सभापति जय प्रकाश सामरिया, जिला कलक्टर कानाराम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा, ईआई रिपु दमन सिंह, ई आई सपना मीना, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी, प्रधान सम्पत पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री विनोद अटल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला मंत्री गंगा शंकर शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ईओ उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
