Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जैव विविधता संरक्षण अधिनियम 2002 की दी जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के एक्शन प्लान 2018 की अनुपालना के अंतर्गत तालुका विधिक सेवा समिति खंडार अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पैरा लीगल वालंटियर आलोक कुमार नाथ ने ग्राम पंचायत बहरावंडा खुर्द अग्रवाल कियोस्क संचालक श्याम सुंदर गोयल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर विधिक चेतना कैंप का आयोजन किया 

Biological diversity day InformationBiodiversity Conservation Act 2002

शिविर के दौरान पीएलवी आलोक कुमार नाथ ने जैव विविधता संरक्षण अधिनियम 2002 की जानकारी देते हुए बताया की जैव विविधता एक व्यापक विचार है। जिसमें पशु-पक्षी, सब्जी, फल, फसल, वृक्ष, हवा, पानी एवं मिट्टी सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन है। इस उपलब्ध जैव विविधता को सहेजे और उसमें वृद्धि करें। साथ ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हुए संरक्षित और सवंर्धित करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ-साथ जैव विविधता की कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा, तूफान, आंधी आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। मानव जीवन को प्रकृति का एक अनुपम उपहार मानकर पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियों का संरक्षण जरूरी है। यह सभी हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए अति आवश्यक है, जिससे मानव जीवन संपूर्ण रूप से सशक्त बन सके। इस दौरान कियोस्क संचालक श्याम सुंदर गोयल, अमन कुमार नाथ, मंगल नायक, आकाश कुमार नाथ, नीरजा जांगिड़, आयुषि कपिल, प्रियंका, मंजू एवं राज नायक सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !