चाइल्ड लाइन सवाई माधोपुर द्वारा गांव माधोरामसिंहपुरा रणथंभौर रोड़ पर जाकर आउटरीच अवेयरनेस का प्रोग्राम किया गया। वहां पर उपस्थित लोगों और बच्चों को बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वहां पर उपस्थित बालिकाओं को महिला टीम द्वारा शिक्षा तथा बाल संरक्षण अधिकारों के बारे में जागरूक कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना राष्ट्रीय बालिका दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई।

यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो तो वह चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकता है। चाइल्डलाइन टीम ने बताया की यह हेल्पलाइन नंबर 1098 यह 24 घण्टे व 7 दिन कार्य करती हैं।
इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वहां पर उपस्थित लोगों एवं बच्चों को कोरोना गाइड लाइन के बारे में समझाया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन सदस्य हरिशंकर बबेरवाल, लवली जैन, मीना कुमारी, कपिल स्वर्णकार, शेल्टर होम स्टॉफ से वरुण राठौड़, अभिषेक सैनी और अलकनंदा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया