Thursday , 23 April 2026
Breaking News

छुआछूत प्रकरण में निरीक्षण कर ली घटना की जानकारी

दलित आजीविका अधिकार केंद्र सवाई माधोपुर के मुख्य निरीक्षक दिनेश कुमार बैरवा ने जिले के टोडरा फलोदी पहुंच कर गत दिनों भेदभाव एवं छुआछूत से जुड़े मामले में तथ्यात्मक जानकारी ली। दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद सवाई माधोपुर द्वारा संचालित अरावली सीएलएफ टोडरा में दलित समुदाय की बैंक मित्र इंद्रा मेहरा एवं सीसी प्रियंका बैरवा को पद से हटाकर मानदेय रोक दिया गया जिसके संबंध में पीड़िताओं की ओर से उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई। जिसके बाद ब्लॉक प्रभारी ने पीड़िताओं को आश्वासन देते हुए कार्य करने तथा मानदेय भुगतान करवाने को कहा था। वहीं बैंक मित्र पीड़िता इंद्रा मेहरा को रास्ते में रोककर मारपीट करने एवं जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पीड़िता की ओर से रवांजना डूंगर थाने पर मुकदमा नंबर 221/2023 एससी/एसटी एक्ट में दर्ज करवाया गया है।

 

Information about the incident inspected in untouchability case in sawai madhopu

 

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण की ओर से अनुसंधान जारी है। मुख्य निरीक्षक बैरवा ने बताया कि प्रकरण के संबंध में राज्य संयोजक की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़िताओं से घटना की तथ्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज्य संयोजक दलित अधिकार नेटवर्क राजस्थान, अध्यक्ष भेदभाव छुआछूत मुक्त राजस्थान अभियान, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग एवं पुलिस महानिदेशक महोदय सहित उच्च अधिकारियों को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार करवाने, पीड़िताओं का मानदेय दिलवाने, सीएलएफ के गबन की जांच करवाने एवं पदाधिकारियों को हटाने की कार्यवाही की मांग की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !