Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छात्राओं को दी महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी

राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर बौद्धिक सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा महिलाओं के सशक्तिकरण व कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक दोनों रूप से सशक्त होना राष्ट्र के विकास के लिए अति आवश्यक है।
Information about women and child development schemes given to girl students in sawai madhopur
डॉ. विजय सिंह मावई ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूह तथा हेल्प लाइन कार्यकम आदि संचालित किए जाते है तथा गृह कलह एवं सामाजिक अत्याचारों से प्रताड़ित महिलाओं को मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान करने की व्यवस्था भी आयोग द्वारा प्रदान की जाती है।
डॉ. कमल बाई मीना ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सियाराम मीना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !