Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की दी जानकारी

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस (एनएसएस) के अवसर पर राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटसएप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtJaipur@gmail.com पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, बेटी अनमोल है, बेटी बचाओ अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ – साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए लिंग चयन नहीं करने, बेटा – बेटी एक समान भावना रखने के बारे में विस्तार से बताया।

 

 

aInformation given about Beti Bachao Beti Padhao scheme on the occasion of National Service Scheme Day in sawai madhopur

 

 

कार्यक्रम में पधारें अतिथियों ने उड़ान योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।  आशीष गौतम ने कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित छात्राओं को राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिये जाने , लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे समाज में घटती हुई बेटियों के कारण समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। हमारे परिवार में बेटीयों के जन्म नहीं देने के कारणों पर उदाहरण सहित समझाया कि बेटीयों को सुरक्षा अपने ही बेटों से करनी है, बेटीयां भी अपना वंश चलानें, धार्मिक संस्कारों का पालन करने तथा बुढ़ापे में लाठी का सहारा बनी हुई है।

 

 

 

 

इसलिए बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। बेटीयों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह परिवार, समाज सहित देश का मान बढ़ा सकें। कार्यक्रम में पुष्पा सत्यानी कमीशनर, महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान, आभा जैन अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान, उपेन्द्र शर्मा उप जिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा, राजेन्द्र कुमार सहायक निदेशक महिला अधिकारिता, डॉ. मनीषा शर्मा प्रधानाचार्या, आरती सिंह सहायक प्रोफेसर, डॉ. विजय कुमार मावई सहायक प्रोफेसर, डॉ. रविन्द्र कुमार मीना सहायक प्रोफेसर, डॉ. महक चौहान सहायक प्रोफेसर, डॉ. कमल बाई सहायक प्रोफेसर, डॉ. मनोज कुमार तोमर सहायक प्रोफेसर, राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर सहित अन्य व्याख्याता व छात्राएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !