Saturday , 14 June 2025
Breaking News

जल संरक्षण की तकनीकों पर प्रगतिशील किसानों को दी विस्तृत जानकारी

सवाई माधोपुर: “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों एवं विभागीय अधिकारियों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यालय उप निदेशक उद्यान सवाई माधोपुर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने जल संरक्षण की उपयोगिता एवं फवारा सिंचाई संयंत्र, ड्रिप सिंचाई संयंत्र एवं मिनी स्प्रिंकलर लगाने पर किसानों को जल संरक्षण की जानकारी प्रदान की।

 

Information given to farmers on water conservation techniques in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रगतिशील किसानों एवं जिले के विभिन्न मुख्यालयों से आए कृषि पर्यवेक्षक उद्यान को उद्यानिकी फसलों की नवीन तकनीक के माध्यम से खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि अधिकारी राम प्रसाद मीणा ने विभागीय योजना की जानकारी दी एवं पीएम कुसुम योजना अंतर्गत कॉम्पोनेंट बी के तहत सोलर पम्प सेट स्थापना पर दिए जाने वाले अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में सहायक निदेशक बृजेश कुमार मीणा द्वारा प्राकृतिक खेती मॉडल एवं संरक्षित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

कृषि अधिकारी उद्यान राजेंद्र कुमार बैरवा द्वारा मंच संचालन करते हुए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया और फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि वह अभियान के दौरान क्षेत्र में होने वाली विभिन्न जल संरक्षण गतिविधियों को वंदे गंगा जल संरक्षण पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

कार्यशाला में ड्रिप संयंत्र एवं सोलर संयंत्र की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित प्रगतिशील किसानों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अवलोकन किया गया। उप निदेशक उद्यान डॉ. हेमराज मीणा एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कार्यालय में तुलसी के पौधे का रोपण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Udei Mode Police Sawai Madhopur News 13 June 25

6.02 ग्राम स्मै*क के साथ एक गिर*फ्तार

6.02 ग्राम स्मै*क के साथ एक गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: उदेई मोड थाना पुलिस …

Mitrapura Police Sawai Madhopur News 13 June 25

अ*वैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अ*वैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त   सवाई माधोपुर: मित्रपुरा थाना पुलिस की अ*वैध …

Kotwali Sawai Madhopur Police News 13 June 25

रात्रि में सं*दिग्ध घूमते पाए जाने पर एक युवक को धरा

रात्रि में सं*दिग्ध घूमते पाए जाने पर एक युवक को धरा         …

Gravel Mining Kotwali police Sawai Madhopur News 13 June 25

अ*वैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दोनों चालक गिर*फ्तार

अ*वैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दोनों चालक गिर*फ्तार       सवाई …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 12 June 25

20 लाख की सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

20 लाख की सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !