बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर पार्क की फलौदी रेंज से सटे गांव लक्ष्मीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं को पॉलीथीन कैरी बैग्स का बहिष्कार करने की अपील कर कपड़े के बैग्स वितरित किये गए तथा प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

साथ ही अपने जीवन में प्लास्टिक व पॉलिथीन का बहिष्कार करने तथा अपने परिवारजन व गांव वासियों को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य भरतलाल मीना, कमलेश योगी, ममता मीना, रेखा मीना व संस्था के सदस्य सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा, रामकेश खिजुरी, विष्णु माधोसिंहपूरा, विनोद मीना पिपलवाड़ा, रूपसिंह मीना आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया