Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अंधविश्वास का एक और घिनौना मामला – 4 माह के मासूम को एसिड से दागा

केन्द्र एवं राज्य सरकार सहित सामाजिक संगठनों की ओर से आमजन को जागरुक करने के किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भी अंधविश्वास एवं झाड़ फूंक से लोग खुद को दूर नहीं कर पा रहे हैं। अंधविश्वास के चलते आज ​फिर एक मासूम अपनी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ​इस मासूम को एचडी सोनी मेमारियल निजी अस्पताल में गंभीर हालात में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं परिजन भी अब मासूम की हालत को देखकर पछता रहे हैं, उनके आंसू हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे।

superstition innocent child stained acid Madhya Pradesh Treatment Sawai Madhopur Hospital
दरअसल कल शाम सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के एचडी सोनी मेमारियल निजी अस्पताल में केमिकल से दागे हुए एक बच्चे को भर्ती करवाया गया था। मासूम दिव्यान्शु की उम्र महज चार माह है और जख्म बिल्कुल हरे। केमिकल की जलन से मासूम बुरी तरह तड़प रहा है। वहीं चिकित्सक मासूम की जिन्दगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। परिजनों से पुछने पर पता चला कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला मुख्यालय पर ही एक ढ़ोंगी निमोनिया दूर करने का ढ़ोंग रचता है और बदले में मोटी रकम भी वसूलता है। करीब 7 दिन पूर्व बीमारी ठीक कराने के लिए परिजन दिव्यान्शु को लेकर उसके पास गए थे। उस ढ़ोंगी ने देशी पाउडर की पुड़िया दी और फिर मासूम केा गर्म तार की सहायता से केमिकल से जला दिया। कुछ देर बाद बालक की तबियत ज्यादा बिगडने पर परिजनों ने पास के चिकित्सकों को दिखाया और बाद में सवाई माधोपुर लेकर आए।

डॉ. नरेंद्र सोनी की माने तो इस तरह से केमिकल से जलाने से इंफेशन का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही यदि घाव ज्यादा गहरे हो जाए तो अन्दूरी अंग भी खराब हो सकते हैं। और ये जख्म जिन्दगी भर साथ रहते हैं। उन्होंने बताया की इस तरह के किसी इलाज को मेडिकल साइन्स नहीं मानती।

फिलहाल गंभीर अवस्था में मासूम का इलाज चल रहा है। वहीं बालक की बिगड़ती अवस्था को देखकर परिजनों को भारी पछतावा हो रहा है और उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन भी अब ऐसे ढोंगियों के पास नहीं जाने की बात कहते हुए आमजन को भी कह रहे कि अन्धविश्वास के चक्कर में नहीं पड़े।
सवाई माधोपुर के आस पास भी इस तरह के कई ढ़ोंगी मासूमों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करते हैं। करीब एक माह पूर्व ऐसे ही मामले में जिला कलेक्टर ने प्रंसज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही के निर्देश दिए थे और कुछ लोगों पर पुलिस ने कार्यवाई भी की थी। अब देखने वाली बात यह होगी की मध्यप्रदेश पुलिस ढ़ोंगी बाबा के खिलाफ किस तरह की कार्यवाई करती है।

विकल्प टाइम्स टीम भी ऐसे अन्धविश्वास से आमजन को दूर रहने की अपील करती है। ताकि फिर से कोई और मासूम इस प्रकार के केमिकल की जलन की भेंट ना चढ़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !